Breaking News
1q1q21

24 घंटों में भीषण रूप ले सकता है हवा-तूफान

1q1q21

नई दिल्ली । अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी-मध्य क्षेत्र के ऊपर बन रहा चक्रवाती तूफान वायु 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान 11 जून को तड़के दो बजकर 30 मिनट पर अरब सागर के पूर्वी-मध्य हिस्से के ऊपर पहुंच गया। तूफान वायु’ अभी लक्षद्वीप से 410 किलोमीटर, मुंबई से 600 किलोमीटर तथा गुजरात से 740 किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है। तूफान के अगले 24 घंटों के दौरान भीषण चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है।  तूफान वायु के 13 जून की सुबह तक गुजरात के पोरबंदर और महुआ तट तक पहुंचने की आशंका है। वायु’ के कारण 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।  मुंबई में इस सीजन की पहली बारिश हुई जिससे तापमान में जबरदस्त गिरावट हुआ। मॉनसून से पहले ये बारिश जितनी राहत लेकर आई है उतनी ही आफत भी साथ लाई है। मुंबई में अगले 24 से 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *