Breaking News
rain cm4543

बारिश से सड़कों पर जल भराव

rain cm4543

पिथौरागढ़ (संवाददाता)। जिला मुख्यालय में 15 घंटे से अधिक की बारिश के बाद सड़कों पर जल भराव हो गया। जिस कारण लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। पिथौरागढ़ में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। लोग छतरी लेकर ही जरूरी काम के लिए ही बाजार निकले। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री था तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। नगर में बारिश के बाद जीआईसी, एंचोली, रई, कुमौड़, विण की सड़कों पर जगह जगह जल भराव हो गया। सिमलगैर बाजार, पुराना बाजार में नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा। जिस कारण राहगीरों को चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

Check Also

मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *