Breaking News
Saints praise Modi for removing Article 370

अनुच्छेद-370 हटाये जाने को लेकर की संतों ने मोदी की तारीफ

Saints praise Modi for removing Article 370

हरिद्वार (संवाददाता)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाये जाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाये जाने को उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने काफी हिम्मत दिखाते हुए इस तरह का ऐतिहासिक फैसला लिया है। अखाड़ा परिषद के लेखाकार एवं जूना अखाड़ा के अंतर्रराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरी ने भी स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के लिए किसी वरदान से कम नही है। जो काम पिछले सत्तर सालों में किसी सरकार द्वारा नहीं हो पाया,उसे मोदी सरकार ने कर दिखाया। केंद्र सरकार के फैसले को उन्होंने इतिहास रचने वाला करार दिया।जम्मू कश्मीर मे धारा 370 हटाये जाने का स्वागत करते हुए जूना अखाड़ा के प्रवक्ता नारायण गिरी ने कहा कि इससे मोदी सरकार की विश्वसनीयता जनता में पहले से अधिक बढ़ गई है। विनोद गिरी ने कहा कि संत समाज इस फैसले को देशहित में मानता है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान जो वादा मोदी ने किया था वह अब कर दिखाया है। जबकि कांग्रेस ने विरोध जताकर अपनी मांसकिता तो जगजाहिर कर किया है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 490392 717610I believe this internet site contains some really fantastic information for everyone : D. 713673

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *