Breaking News
Water crisis in Kaproli village

कपरोली में पानी का संकट

Water crisis in Kaproli village

श्रीनगर गढ़वाल (संवाददाता)। कीर्तिनगर ब्लॉक के कपरोली गांव के अनुसूचित जाति के बस्ती में विगत कई माह से पानी न आने पर ग्रामीणों ने पानी पिलाने की गुहार को लेकर एसडीएम कीर्तिनगर अनुराधा पाल से वार्ता की। ग्रामीणों का आरोप है कि जल संस्थान द्वारा विगत दो साल से लगातार अनुसूचित जाति के बस्ती के लोगों को पानी मुहैया ना कराकर भेदभाव किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा।कपरोली गांव के अनुसूचित जाति बस्ती के ग्रामीणों के साथ मिलकर एसडीएम से मिले। यूकेडी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट ने कहा कि लम्बे समय से क्षेत्र में पानी में दिक्कत बनी हुई है। क्षेत्र के 30 परिवारों को गांव में पानी के टैंक में पानी होने के बाद भी बस्ती के लिए पानी की सप्लाई बंद की गई है। जिस कारण ग्रामीण प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हैं। गर्मियों में प्राकृतिक स्रोतों पर भी पानी कम होने से ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। भट्ट ने एसडीएम से जल्द उक्त मामले में कार्यवाही करते हुए गर्मियों में ग्रामीणों को पानी देने की मांग की। इस मौके पर हरदेव कुमार, सुनील लाल, सुनील कुमार, बीना देवी, नरेन्द्र कुमार, प्रकाश, जगदम्बा, भूमा देवी आदि ग्रामीण मौजूद थे। वहीं एसडीएम अनुराधा पाल ने बताया कि उक्त मामले में जांच कराई जायेगी। इसके लिए जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया जायेगा।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 717119 305557You created some very good points there. I did a search on the topic and located many people will agree along with your weblog. 225033

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *