Breaking News
AMIT SHAH

बंगाल में ममता ने फिर रोका शाह का रास्ता

AMIT SHAH

नई दिल्ली । देशभर में लोकसभा चुनाव खत्म होने को आए है, 19 मई को अखिरी चरण के चुनाव डाले जाएंगे। पांच दिनों के बीच राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। वहीं ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को यहां हेलिकॉप्टर लैंडिंग और रैली की इजाजत न मिलने से रैली रद्द करनी पड़ी।
मामला जाधवपुर का है, जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को रैली करने की इजाजत नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि उनके हेलिकॉप्टर को भी लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण 19 मई को पश्चिम बंगाल में 9 सीटों पर वोटिंग होगी। आज अमित शाह की तीन रैलियों का कार्यक्रम है, इनमें से एक रैली दक्षिण 24 परगना जिले के जाधवपुर में दोपहर 12.30 बजे होनी थी, लेकिन रैली से कुछ वक्त पहले ही परमिशन रद्द होने की खबर आई। साथ ही अमित शाह के हेलिकॉप्टर को भी लैंडिंग की इजाजत नहीं दी गई है। हालांकि, जाधवपुर के अलावा बाकी दोनों रैलियों को इजाजत मिल गई है।
आरएनएस के अनुसार हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हमलों का जवाब देते हुए तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि मैं इंच-इंच का बदला लूंगी, आपने मुझे और बंगाल को बदनाम किया है।
भाजपा का कहना है कि चुनाव आयोग तृणमूल कांग्रेस के पार्टी के प्रति कथित अलोकतांत्रिक माध्यमों का मूकदर्शक बन गया है।
यह पहली बार नहीं है जब पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेताओं को रैली करने और हेलीकॉप्टर लैंड करने की इजाजत नही मिली है। इससे पहले 21 जनवरी को शाह के हेलीकॉप्टर को लैंड करने की मंजूरी नहीं मिली थी।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *