Breaking News
Vigilance Arrested

हजारों की रिश्वत लेते हुए जेई रगें हाथों गिरफ्तार

Vigilance Arrested

देहरादून (संवाददाता)। विजिलेंस टीम ने आज यूपीसीएल के आफिस में हजारों की रिश्वत लेते हुए जेई को रगें हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जेई ने आटा चक्की का कनेक्शन हेतू हजारों की रिश्वत की मांग की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमेन्द्र श्रेष्ठ निवासी काशीपुर ने बीते रोज पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई कि उसने आटा चक्की लगाई है जो कि लघु उघोग में पंजीकृत है। बताया कि चक्की के कनेक्शन के लिए उन्होने बिजली विभाग में आवेदन किया। आवेदन के बाद जब मैं जेई राजेन्द्र कुमार से मिला तो उन्होने कनेक्शन के लिए 30 हजार रूपये की मांग की जबकि कनेक्शन चार्ज अलग से देने को कहा। बताया कि बार बार कहने पर जेई राजेन्द्र कुमार ने 20 हजार में सौदा कर लिया। मामले की जांच में विजिलेंस ने आरोप सही पाये। इस पर आज निरीक्षक अरूण कुमार के नेतृत्व में एक टै्रप टीम का गठन किया गया। जिन्होने जेई राजेन्द्र कुमार को उनके कार्यालय से 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

One comment

  1. 544513 902823I actually got into this post. I discovered it to be fascinating and loaded with distinctive points of interest. I like to read material that makes me feel. Thank you for writing this wonderful content material. 104137

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *