Breaking News
char dham yatara uttarakhand

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू

char dham yatara uttarakhand

पौड़ी (संवाददाता)। चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। यात्रा के मद्देनजर जहां हेल्पलाइन बनाई जा रही है, वहीं चारों धामों के लिए दो-दो अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा। यहीं नहीं यात्रा के दौरान जिलों में आने वाली वाहनों संबंधी परेशानियों का भी हल किया जाएगा। इसके लिए यात्रा में केवल 60फीसदी वाहनों को लगाया जाएगा। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आयुक्त गढ़वाल डा.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि हर बार वाहनों को लेकर 60 और 40 का रेशो का नियम बनाया जाता है, लेकिन यात्रा के चरम पर होने पर यह नियम लागू नहीं हो पाता है और जिलों में आंतरिक वाहनों की दिक्कतें आ जाती हैं। जिसके कारण मुख्य मार्गों के साथ ही लिंक रूटों पर भी स्थानीय स्तर पर लोगों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं। लेकिन इस बार इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। ताकि ऐसी दिक्कतें न आएं। आयुक्त गढ़वाल ने बताया कि हर धाम के लिए दो-दो अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। ताकि यात्रा में भी वाहन संबंधी किल्लत सामने न आए। चारधाम यात्रा को लेकर एक हेल्प लाइन भी बनाई जा रही है। हेल्प लाइन में परिवहन, पुलिस व पर्यटन सहित अन्य महकमों की भी सेवाएं ली जा सकेंगी। जबकि जिलों में भी चारधाम यात्रा को लेकर कंट्रोल रूम संचालित होंगे। जिसमें परिवहन और पुलिस के साथ ही राजस्व व पर्यटन के अधिकारी समन्वय बनाने का काम करेंगे। आयुक्त गढ़वाल ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर विभिन्न माध्यमों टेलीफोन, सोशल मीडिया आदि से मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण एमडी जीएमवीएन करेंगे। इसके लिए उन्हें नोडल अधिकारी बनाया गया है। शनिवार को चारधाम यात्रा को लेकर ऋषिकेश में बैठक का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 377002 911375I believe this site has some truly excellent information for every person : D. 107505

  2. 263385 293127Hey, are you having issues along with your hosting? I necessary to refresh the page about million times to get the page to load. Just saying 817636

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *