Breaking News
nd tiwari

एनडी तिवारी के बेटे रोहित का हुआ था कत्ल

nd tiwari

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे शेखर तिवारी की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेखर की मौत स्वाभाविक रूप से नहीं हुई थी, बल्कि उनका कत्ल किया गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने रोहित की मौत का मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था। क्राइम ब्रांच की टीम और सीनियर ऑफिसरों ने डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके घर की तलाशी भी ली है। गौरतलब है कि रोहित शेखर तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को मौत हो गई थी। तबीयत खराब होने पर शाम करीब 4 बजकर 41 मिनट पर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों का कहना है कि 40 वर्षीय रोहित की मौत अस्पताल में लाने से पहले ही हो गई थी। अस्पताल में रोहित की मां उज्ज्वला और पत्नी अपूर्वा शुक्ला भी मौजूद थीं। रोहित की मां उज्जवला से जब बेटे की मौत की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि मेरे बेटे की स्वाभाविक (नेचुरल) मृत्यु हुई है लेकिन ये मैं बाद बताऊंगी कि वो क्या परिस्थितियां थीं जो उसकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। लेकिन इसके बाद भी रोहित का मौत के पहले कई लोगों को फोन करना और इनमें पत्रकारों के नंबरों का शामिल होना मामले को संदिग्ध बना रहा है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 365028 338921Wow, awesome weblog structure! How long have you been running a weblog for? you made blogging look straightforward. The total look of your internet site is wonderful, let alone the content material! 519874

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *