Breaking News
vegetables

बढ़ती उम्र का असर टमाटर और प्याज जैसी सब्जियों से रोकें

vegetables

उम्र बढऩे से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन समय से पहले बढ़ती उम्र या बुढ़ापे के लक्षणों को सामने आने से रोका जा सकता है। दरअसल, जब तक शरीर की कोशिकाओं का पुनर्निर्माण ठीक तरह से होता रहता है तब तक शरीर युवा बना रहता है और बुढ़ापा दूर रहता है। जब इस प्रक्रिया में कोई दिक्कत आती है तो कोशिकाओं के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया धीमी होने लगी है।
ऐसे दिखता है उम्र असर-इसका असर चेहरे पर झुर्रियों, आंखों के नीचे कालापन, बालों के रूखे होने के रूप में दिखता है। इन समस्याओं को बेहतर खान-पान से काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। वह कौन सी चीजें जिन्हें अपनी खुराक में शामिल करके वक्त से पहले आने वाले बुढ़ापे के लक्षणों को रोका जा सकता है, जानिए आज इनके बारे में…
बीन्स के हैं कई फायदे-सभी तरह की बीन्स ऐंटीऑक्सिडेंट का समृद्ध स्रोत हैं। सोयाबीन में आईसोफ्लेविंस होते है जिसमें एंटी एजिंग गुण होते हैं। ये कैंसर, बैड कलेस्ट्रॉल और ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम में सहायक होते हैं। हरी बीन्स में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो डायबीटीज को बढऩे से रोकते हैं। हरी बीन्स में मौजूद पोषक तत्व कोशिकाओं को होने वाले नुकसान की मरम्मत कर नई कोशिकाओं के बनने की प्रक्रिया तेज करते हैं।
जामुन कैंसर और दिल की बीमारी से भी बचाए-अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा इंस्टिट्यूट ऑफ फूड ऐंड एग्रीकल्चरल साइंसेज की एक रिसर्च के मुताबिक, जामुन खाने से कैंसर का खतरा कम होता है। ये दिल से जुड़ी बीमारियों के होने की आशंका को भी कम करता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट की अच्छी मात्रा होती है, जो कई बीमारियों से बचाव और उनकी रोकथाम में सहायक है।
लहसुन-प्याज करे खून साफ-आयुर्वेद में प्याज और लहसुन को खाने वाली चीज के बजाय औषधि के रूप में माना गया है। दोनों ही खून साफ करते हैं। लहसुन-प्याज में एलियम होता है जो फ्री रेडिकल्स का सामना करने का ताकतवर हथियार है। ये न केवल एजिंग का सामना करते हैं बल्कि शरीर के इम्यून सिस्टम की मजबूती भी बढ़ाते हैं। हां, पित्त दोष वाले लोगों को इनका सेवन नहीं करना चाहिए।
टमाटर और तरबूज के हैं कई फायदे-टमाटर और तरबूज लाइकोपेन के समृद्ध स्रोत माने जाते हैं। लाइकोपीन फ्री रेडिकल्स को निष्क्रिय करने के साथ ही कैंसर की आशंका भी कम करता है। इनमें मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। पकाए गए टमाटर से शरीर को अधिक एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *