Breaking News
nwn 123

10 वर्षीय बच्ची का शव खेत से बरामद

nwn 123

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फ़ऱपुर में एक दस साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई. बच्ची का शव मक्के के खेत से बरामद किया गया है. मौके पर बच्ची का कपड़ा भी बरामद हुआ है.जानकारी के मुताबिक बच्ची शनिवार की रात अपने पड़ोस में टीवी देखने गई थी जहां से वो गायब हो गई. इसके बाद रविवार को उसका शव गांव के खेत से मिला. जिस जगह से लड़की का शव मिला है वहां से 10 मीटर की दूरी पर उसके साथ जबरदस्ती के साक्ष्य भी मौजूद हैं. घटना को लेकर आसपास के लोगों में खासा आक्रोश है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल की. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. घटना जिले के मुसहरी थाना इलाके की है. पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में रेप की ये दूसरी वारदात है. इससे पहले शनिवार की शाम सासाराम में एक नाबालिग के साथ रेप की घटना हुई थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था.

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. They provide international health solutions at my doorstep.
    generic for prinivil
    Consistent service, irrespective of borders.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *