3 की मौत, 50 घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

चित्रकुट । वास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस के तेरह कोच उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के पास मानिकपुर के नजदीक पटरी से उतर गई जिसमें चार की मौत और 50 से ज्यादा घायल हो गए। यह दुर्घटना सुबह 4:18 बजे की है। रेलवे ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा कर दी है। हादसे के शिकार लोगों के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। घायल लोगों को 50 हजार, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है। भारतीय रेलवे के पीआरओ अनिल सक्सेना ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, ‘हमने यात्रियों के परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर्स जारी कर दिए हैं। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा नुकसान स्लीपर कोचों को हुआ है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घायलों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। बांदा ट्रेन दुर्घटना पर यूपी एडीजी (कानून और व्यवस्था) ने कहा कि पहली नजर में दुर्घटना का कारण स्थानीय मूल्यांकन के अनुसार खंडित रेलवे ट्रैक जैसा दिखता है। दुर्घटना की असली वजह जांच के बाद सामने आएगी। पटना से चलने वाली ट्रेन मानिकपुर के नजदीक 4:18 बजे बोलेरो से टकरा जाने के बाद पटरी से उतर गई जिसमें 3 की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए। उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अमित मालवीय ने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं, राहत कार्य तेजी से चल रहा है।
The National News
349609 365861Water-resistant our wales in advance of when numerous planking. The particular wales surely are a selection of heavy duty snowboards that this height ones would be the same in principle as a new shell planking having said that with considerably a lot more height to help you thrust outward within the evening planking. planking 115407
383583 959992I like your writing style truly loving this site . 324896
190379 379098This sort of wanting to come to a difference in her or his lifestyle, initial normally Los angeles Excess weight weightloss scheme is a large running in as it reached that strive. weight loss 852647
445627 44061Thrilled you desire sensible business online guidelines maintain wearing starting tools suitable for the certain web-based business. cash 505742