Breaking News

तेजप्रताप को थप्पड़ मारने को देंगे एक करोड़ का इनाम : बीजेपी नेता

bjpपटना । बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तथा लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बेटे की शादी में उनको घर में घुसकर मारने की धमकी दी, जिसके बाद उनकी चारों तरफ आलोचना हो रही है, लालू ने सफाई देते हुए कहा कि चिंता ना करें वो मारेगा नहीं, हम मारने की राजनीति नहीं करते। तेजप्रताप यादव के इस बयान से नाराज बीजेपी के एक नेता ने तेज प्रताप को थप्पड़ मारने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।  भाजपा समर्थकों ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का पुतला जलाया। तेज प्रताप को थप्पड़ मारने वाले को 1 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।  संजय ने कहा, ‘तेज प्रताप बिल्कुल अपने पिता का ही अनुसरण कर रहे हैं। अब तेज प्रताप को दिखाने दीजिए कि उनमें कितना दम है और वह सुशील मोदी के घर में घुस कर दिखाएं। ऐसा नहीं है कि तेज की नसों में खून दौड़ता है और बाकी लोगों की नसों में पानी।’ गौरतलब है कि तेज प्रताप ने कहा है कि वह सुशील मोदी के घर में घुसकर उन्हें मारेंगे। तेज ने कहा कि वह अगर सुशील मोदी के बेटे की शादी में जाते हैं तो वहां उनकी पोल खोल देंगे। उनके इस बयान पर जदयू के नेताओं ने भी नाराजगी जाहिर की और जेडी-यू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू के बेटों को समझना चाहिए कि यह 1990 के दौर का जंगलराज नहीं है। राज्य में अब कानून का राज है। चलिए हम तेज प्रताप का चैलेंज स्वीकार करते हैं और वह शादी में आकर दिखाएं कि वह क्या कर सकते हैं। जब शहाबुद्दीन और अनंत सिंह जैसे लोग लाइन पर आ गए, तो तेज क्या हैं। जदयू नेता संजय सिंह ने भी गुरुवार को कहा था कि हमने भी चूडिय़ां नहीं पहन रखी हैं, लालू के बेटे के शरीर में खून दौड़ रहा है तो हमारे शरीर में भी पानी नहीं है। मारकर तो दिखाएं। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पहले तो राबड़ी देवी ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था और अब उनके बेटे ने सुशील मोदी को धमकी दी है। लालू यादव को अपने परिजनों के व्यवहार और बयानबाजी पर संज्ञान लेना चाहिए।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *