
नई टिहरी (संवाददाता)। सूबे के कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर स्थित पुराने कलक्ट्रेट भवन परिसर में पौधरोपण किया। पौधरोपण के बाद पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। मंत्री ने पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधरोपण को जरूरी बताते हुए सभी लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की है।शुक्रवार को नरेंद्रनगर स्थित पुराने कलक्ट्रेट भवन परिसर में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल व भाजपा कार्यक्रर्ताओं ने फलदार एवं छायादार पौधे रोपे। पौधरोपण के बाद बेहतर जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण विषय पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ने कहा कि घटते वनों व बिगड़ते पर्यावरण संतुलन से मनुष्यों सहित सभी जीवों का अस्तित्व खतरे में आ गया है। लिहाजा समय रहते पर्यावरण संरक्षण के प्रति न सिर्फ जागरुक होने की जरुरत है, बल्कि इस दिशा में धरातल पर भी कार्य करना हम सबके लिए अनिवार्य है। कहा अच्छे कार्य की शुरुआत घर से होनी चाहिए, इसलिए सभी लोगों को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना होगा। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष राजपाल सिंह पुंडीर, महिला जिला उपाध्यक्ष रेखा राणा, महिला मोर्चाध्यक्ष आशा टम्टा, सरिता जोशी, आशुतोष जोशी, नरपाल सिंह भंडारी, मंगल सिंह नेगी, विनोद शर्मा, पूनम धमांदा आदि मौजूद रहे।
The National News
450527 405120Excellently written article, doubts all bloggers offered the identical content material since you, the internet has to be far much better place. Please stay the most effective! 735145