
देहरादून (सु0वि0)। सोमवार को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के अध्यक्ष एवं सचिव श्रीमती राधिका झा तथा प्रबन्ध निदेशक श्री एस एन वर्मा ने दस करोड़ दो लाख तीन हजार दो सौ बासठ (10,02,03,262) की धनराशि के लाभांश का चेक भेंट किया। यूजेवीएन को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि निगम को अपनी विशिष्टता बनाये रखनी होगी। उन्होंने निगम के अधिकारियों से भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को भी ध्यान में रखते हुए कार्य योजना बनाने को कहा, इसके लिये बेहतर कार्य संस्कृति, लगन, अनुशासन एवं ईमानदारी से योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति ध्यान दिये जाने पर बल दिया। ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिये यूजेवीएन के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने इस दिशा में समेकित प्रयासों की जरूरत बतायी, उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में विद्युत उत्पादन की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने यूजेवीएन द्वारा 99.2 प्रतिशत विद्युत क्षमता के उत्पादन के लिये बधाई दी। उन्होंने प्रदेश में विद्युत उत्पादन के प्रति समेकित प्रयासों की भी जरूरत बतायी। सचिव ऊर्जा श्रीमती राधिका झा ने मुख्यमंत्री को प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता एवं इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
The National News
377526 722718Id need to have to verify with you here. Which is not one thing I typically do! I take pleasure in reading a submit that will make individuals think. In addition, thanks for permitting me to remark! 734719
357516 163714hi very good page i will definaely come back and see once again. 410398