Breaking News
uk topper list 11 5

दो होनहारों ने दूरस्थ क्षेत्र में रहते हुए लिखी सफलता की कहानी

uk topper list 11 5

रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षाफल में मेरिट सूची में आठवीं और चोदहवीं रैंक पाने वाले रुद्रप्रयाग जिले के दो होनहारों ने दूरस्थ क्षेत्र में रहते हुए सफलता की कहानी लिखी। कठिन परिश्रम करते हुए इन दोनों छात्रों ने जिले का गौरव भी बढ़ाया है। हाईस्कूल में मेरिट सूची में 8वां स्थान पाने वाले अनुज कंडारी एक सामान्य परिवार से हैं। उनके पिता कर्णपाल प्राथमिक विद्यालय गडगू में शिक्षक हैं। यह विद्यालय भी जिले के दूरस्थ क्षेत्र में है। उन्होंने 97 फीसदी अंकों के साथ मेरिट सूची में आठवां स्थान पाया। उन्हें 500 में से 485 अंक मिले हैं। इधर इंटरमीडियट में जखोली ब्लॉक के राइंका कैलाश बांगर भी दूरस्थ क्षेत्र में है। इस क्षेत्र से सरकारी विद्यालय में पढऩे वाले धनवीर सिंह ने भी कठिन मेहनत कर मेरिट सूची में सफलता पाई। धनवीर के पिता सुरेन्द्र सिंह भण्डारी विदेश में होटल की नौकरी व माता उषा देवी खेती बाड़ी का कार्य करती हैं। उन्होंने 93.80 फीसदी अंक पाए हैं। उन्हें 500 में से 469 अंक मिले हैं। इन दोनों युवाओं ने जिले से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 38495 328232I truly enjoy searching by means of on this internet website , it holds superb content . 438605

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *