Breaking News
nishank 2

उत्तराखण्ड से निशंक को मिली मोदी मंत्रिमण्डल में जगह

nishank 2

देहरादून (संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपनी केन्द्रीय सत्ता की दूसरी पाली शुरू की है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में वह दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर उनके मंत्रीमण्डल में उत्तराखण्ड को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिये जाने के सवाल पर आज उस समय विराम लग गया जब पीएमओ से फोन पर डा. रमेश पोखरियाल निशंक को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर स्थानीय लोगों ने हर्ष जताया।  पीएमओ से फोन आने और उन्हे मंत्रिमण्डल में शामिल किये जाने की पुष्टि खुद डा. निशंक द्वारा सुबह ही की जा चुकी थी। उत्तराखण्ड से 2014 में भी भाजपा ने राज्य के सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन सरकार गठन के समय राज्य के किसी भी सांसद को मंत्रिमण्डल में शामिल नहीं किया गया था। डा. रमेश पोखरियाल के लम्बे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हे मोदी मंत्रिमण्डल में शामिल किया गया है। डा. रमेश पोखरियाल राज्य के मुख्यमंत्री रहने के साथ साथ अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है। डा. निशंक ने 2014 के चुनाव में हरिद्वार सीट पर पूर्व सीएम हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत को भारी मतान्तर से हराया था तथा 2019 के चुनाव में भी उन्होने हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को तीन लाख से अधिक मतों से हराकर जीत दर्ज की है। डा. निश्ंाक को फोन आने से पहले इस बात की संभावनाएं जताई जा रही थी कि राज्य से किसी एक सांसद को मोदी मंत्रिमण्डल में जगह मिल सकती है। मंत्रिमण्डल में किसे शामिल किया जायेगा? इसे लेकर पहली बार सासंद चुनाव जीते अजय भट्ट से लेकर राज्यसभा सासंद अनिल बलूनी और पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री रहे अजय टम्टा के नामों की भी चर्चा थी लेकिन भाजपा हाईकमान द्वारा डा. निशंक के नाम पर मोहर लगाई गयी है। डा. निशंक को मंत्री बनाये जाने की खबर आने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *