Breaking News
congress

दो भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल

congress

हल्द्वानी (संवाददाता)। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा को झटका देते हुए उसके दो नेताओं को पार्टी में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने महानगर निगम के परिसीमन में शामिल नए क्षेत्रों से 3 बड़े प्रभावशाली नेताओं को अपने पाले में कर लिया है। लगातार विकेट गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी में हलचल मच गई है। मतदान की तिथि जितने पास आ रही है, मुकाबला उतना ही दिलचस्प होने जा रहा है। कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के बेटे पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश चुनाव मैदान में हैं। लिहाजा कांग्रेस चुनाव में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती। पहले उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र से हरीश नेगी का विकेट उखाड़कर भाजपा को झटका दिया था। अब भाजपा से समर्थित ग्राम प्रधान और वरिष्ठ कार्यकर्ता राजीव साह और सुनीता पंत को कांग्रेस में शामिल कर भाजपा खेमे में हलचल मचा दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करने से गदगद नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और प्रत्याशी सुमित्र ह्रदयेश का दावा है कि अभी कई और भाजपा नेता उनके संपर्क में हैं।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 735412 7963Im not certain exactly why but this internet website is loading incredibly slow for me. Is anyone else having this issue or is it a difficulty on my finish? Ill check back later and see if the problem still exists. 605936

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *