Breaking News
khatima s traffic

खटीमा की यातायात व्यवस्था डगमगाई

khatima s traffic

रुद्रपुर (संवाददाता)। पर्वो के सीजन में शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। इन दिनों शहर में लग रहे जाम से ट्रैफिक रेंगता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में खरीदारी के लिए बाजार आने वालों को खासी फजीहत उठानी पड़ रही है। पुलिस ने यातायात व्यवस्थित करने के लिए कोई अतिरिक्त प्रबंध नहीं किया है। व्यापारियों ने सड़क तक सामान फैला रखा है, जिससे मार्ग संकरे हो गए हैं। इधर बाजार में पर्व के चलते छोटे-बड़े वाहनों व राहगीरों की आवाजाही बढ़ गई है। इसके अलावा टेंपो, टुकटुक व मैजिक वाहनों से भी जाम की समस्या बनी है। चंद मिनट की दूरी तय करने में एक घंटा लग रहा है। दिन में नगर में बड़े वाहनों की आवाजाही पर अंकुश नहीं लग पाया है। इसका सीधा असर शहर की टै्रफिक व्यवस्था पड़ा है। इस सबके बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से जाम की समस्या से निपटने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए हैं। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि पर्वो के दौरान यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया है।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 480129 575446It is perfect time to make some plans for the future and its time to be happy. Ive read this post and if I could I wish to suggest you some fascinating things or suggestions. Possibly you could write next articles referring to this post. I want to read even more points about it! 337355

  2. 548318 930912You developed some decent points there. I looked online for the problem and found a lot of people may possibly go as well as employing your internet website. 952078

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *