
रुडकी (संवाददाता)। भगवानपुर क्षेत्र में ताले तोड़कर चोरी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पांच जगह हुई चोरियों का सामान भी बरामद हुआ है। भगवानपुर क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर डीएस रावत ने बताया कि गुरुवार रात चेकिंग के दौरान खानका रोड मक्खनपुर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें उपनिरीक्षक राजकुमार ने चेकिंग करते हुए बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आए और पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम शहजाद उर्फ भूरा निवासी मनसा कलोनी कलसिया रोड थाना मंडी सहारनपुर और हाल निवासी मक्खनपुर, तोशीब उर्फ छोटू निवासी टिब्बा रोड मायापुरी बस्ती लुधियाना हाल निवासी बंदा रोड कोतवाली सिविल लाइंस रुड़की बताया। उनकी तलाशी के दौरान चोरी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में भगवानपुर, शाहपुर, मक्खनपुर, सिकंदरपुर समेत अलग-अलग पांच जगहों पर मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने की बात भी बताई। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान फ्रिज, पंखे, दीवार घड़ी, गैस भट्टी, सैमसंग की एलइडी और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। क्षेत्राधिकारी मंगलौर डीएस रावत ने बताया कि आरोपी पहले दिन में रेकी करते थे फिर रात में देखते थे जिसमें मकान बंद रहने पर ताला तोड़कर चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस टीम में थाना प्रभारी संजीव थपलियाल, उप निरीक्षक मनोज ममगई, प्रदीप रावत, प्रवीन रावत, लक्ष्मी प्रसाद तथा कांस्टेबल डोडी चौहान, संदीप राणा, अनंतराम, रविंद्र भंडारी, सुधीर चौधरी, रवि दत्त दिनेश कुमार व महिला कांस्टेबल संध्या मौजूद रहे।
The National News
679507 152572Really educating story, saved your site for hopes to read far more! 45592