
रुडकी (संवाददाता)। रंजिश में तीन सगे भाइयों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में दो भाइयों के सिर फूट गए हैं। हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं से भी मारपीट की। मारपीट के दौरान महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिए। पीडि़त पक्ष ने हमलावरों की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी महावतपुर निवासी अब्दुल रहमान ने बताया कि गांव निवासी परिवार के घर कुछ माह पूर्व शादी थी। शादी में परिवार किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाया था। इसी बात से उक्त परिवार रंजिश रखने लगा। कुछ समय से आरोपी परिवार के लोग घर के बाहर से गुजरते वक्त गाली गलौज भी कर रहे थे। गांव में भी अन्य लोगों के सामने उनके परिवार की बुराई करते थे। पीडि़त ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात रंजिश के चलते आरोपी परिवार के लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध पर भाई इरफान, मेहरबान बीच बचाव कराने पहुंचा। आरोप है कि आरोपी परिवार के लोग अपने साथियों संग लाठी डंडों से लैस होकर घर आ धमके। पहले तो घर के बाहर ही तीनों भाइयों से मारपीट की। जान बचाकर वे घर की ओर भागे तो आरोपियों ने घर में घुसकर तीनों भाइयों को बुरी तरह पीटा। शोर शराबा होने पर परिजन बीच बचाव कराने आए। आरोप है कि हमलावरों ने घर में मौजूद महिलाओं से भी हाथापाई कर उनके कपड़े तक फाड़ दिए। मामला बढऩे पर काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने बताया कि मारपीट में परिवार के छह से अधिक लोग घायल हैं। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मारपीट की शिकायत मिली है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
The National News
942472 477327Enjoyed reading by way of this, extremely excellent stuff, thankyou . 970963