
चमोली उत्तराखंड से केशर सिंह नेगी की रिपोर्ट
सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। जनता दरवार में फरियादियों ने सड़क, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, आवास, आर्थिक सहायता, जंगली जानवरों से सुरक्षा, दिब्यांग प्रमाण पत्र, दैवीय आपदा में क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग दुरूस्थ करने एवं सुरक्षा दीवार के निर्माण आदि से जुडी 17 शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों को तत्काल शिकायतों का निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिकायत प्रकोष्ठ, तहसील दिवस, बहुउदेशीय शिविर व अन्य स्तरों से प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण करने को कहा।
जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से प्रभावित काश्तकारों में शीघ्र मुआवजा वितरण हेतु एसडीएम से संपर्क करते हुए तिथि निर्धारित करने के निर्देश सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को दिए। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना के तहत छूटे हुए किसानों के आवेदन लेने हेतु मुख्य कृषि अधिकारी को कैम्प लगाने तथा एआरटीओ को स्कूल वाहनों की नियमित जाॅच करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा की दृष्टि से जहाॅ भी खतरा बना हुआ है वहाॅ पर आपदा न्यूनीकरण के तहत तत्काल सुरक्षात्मक कार्य सुनिश्चित किए जाए। राइका छिनका के आसपास पेडों से बने खतरे की शिकायत पर डीएम ने वन निगम को सुरक्षा के दृष्टिगत आपदा अधिनियम के तहत तत्काल पेड कटवाने के निर्देश दिए। जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान की शिकायतों पर वन विभाग के एसडीओ को उचित कार्यवाही करने तथा काश्तकारों से चैनलिंग फैन्सिंग हेतु आवेदन लेने को कहा। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें जन सुनवाई में रखी जाती है उन्हें प्राथमिकता से निश्चित समय सीमा के भीतर निपटाया जाए, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
जन सुनवाई में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर दशोली ब्लाक के ब्यारा निवासी वीर सिंह ने डीएम को अपनी व्यथा सुनाई। कहा कि वह बाएं हाथ से 50 प्रतिशत दिब्यांग है और वृद्ववस्था में स्वास्थ्य खराब रहने के कारण मजदूरी करने में भी असमर्थ है। जिससे उनका परिवार आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा है। दिब्यांग वीर सिंह की व्यथा सुनकर जिलाधिकारी ने जनता दरवार के बाद उनसे अपने कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। उन्होंने दिब्यांग की आर्थिक स्थिति को भांपते हुए उन्हें तत्कालिक तौर पर नगद 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके साथ ही उन्होंने पशुपालन विभाग को दिब्यांग के परिवार को गंगा गाय योजना के तहत दूध देने वाली अच्छी नस्ल की गाय उपलब्ध कराने तथा श्रम विभाग से टूल किट उपलब्घ कराने के निर्देश दिए, ताकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य हो सके।
जन सुनवाई में चमोली-हरमनी मोटर मार्ग पर सुरक्षा दीवार नही बनाए जाने के कारण आवसीय भवनों को बने खतरे की शिकायत पर डीएम ने ईई लोनिवि को शीघ्र सुरक्षा दीवार का कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। चमोली-मठ-छिनका-बौला मोटर मार्ग में मानकों की अनदेखी की शिकायत तथा छिनका में पेयजल आपूर्ति के लिए पेयजल योजना का पुर्नगठन करने के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी ने समिति गठित करते हुए जाॅच करने के निर्देश दिए। ग्राम राजबगडी सीमार तोक में पिछले 10 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत पर विद्युत विभाग को शीघ्र आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम मैठाणा में एनएच पर कृषि भूमि का भूलेख जिला स्तर पर सुधारने, गोपेश्वर में लोनिवि के द्वारा निजि भूमि को अपने नाम दर्ज कराने, आवासीय मकान बनाने हेतु आर्थिक सहायता चाहने, नगर पालिका गोपेश्वर में पोस्ट आफिस के निकट क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग तथा विभिन्न क्षेत्रों में जंगली सुअर और बंदरों से फसलों को हो रहे नुकसान की शिकायतें भी दर्ज की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
The National News
589073 266826It can be tough to write about this topic. I think you did an superb job though! Thanks for this! 989436
125227 379942Thank you for your extremely excellent info and respond to you. 768019
684859 919295Soon after study quite a few the websites together with your web site now, and that i genuinely appreciate your method of blogging. I bookmarked it to my bookmark internet site list and are checking back soon. Pls have a appear at my web page likewise and let me know if you agree. 942429