
देहरादून (संवाददाता)। सीएम त्रिवेंद्र रावत की सख्ती के बाद भी निजी कॉलेजों की मनमानी नहीं रूकने पर छात्रों में आक्रोश बना है। छात्रों का कहना है कि वह तभी आंदोलन समाप्त करेंगे, जब पूरी तरह कॉलेजों की मनमानी बंद होगी। परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर कॉलेजों में फीस बढ़ौतरी और हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी इसे वापस नहीं लेने पर आयुष छात्रों ने रविवार को भी अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। छात्र नेता ललित तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने देर से ही सही उनकी मांग पर कार्रवाई की है। इसका वह स्वागत करते हैं। लेकिन कॉलेज संचालक इसे नहीं मान रहे। वह छात्रों को वापस लौटा रहे हैं। कहा कि, कॉलेजों में रोजाना छात्रों को भेजा जा रहा है। जब तक कॉलेजों का आदेश को लेकर उचित सहयोग नहीं मिल जाता। तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। इसके अलावा किसी सरकारी प्रतिनिधि के धरने पर न पहुंचने को लेकर भी आंदोलनकारी छात्रों में आक्रोश है। इस मौके पर अजय मौर्य, प्रगति जोशी, फैसल सिद्दीकी, भास्कर, आदित्य शर्मा, शिवम शुक्ला, हिमांशु, मनिका चौहान, नेहा, प्रज्ञा, रागिनी, पवन मौर्य आदि मौजूद रहे।
The National News
656244 464463You produced some decent points there. I looked on the net towards the issue and identified a lot of people go together with together with your web web site. 729126