Breaking News
6687hgbu9

स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है-मुख्यमंत्री

6687hgbu9

देहरादून (सू0वि0) मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रविवार को ओ.एन.जी.सी. ऑडिटोरियम देहरादून में हेमवती नन्दन बहुगुणा जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं आॅल इण्डिया सोसाईटी आॅफ एजुकेशन द्वारा आयोजित युवा महोत्सव में सम्मिलित हुए। आयोजकों एवं प्रतिभागियों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्व0 श्री हेमवती नन्दन बहुगुणा जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके जीवन में कितने भी उतार चढ़ाव आए हों, उन्होंने कभी परिस्थितियों के साथ कभी समझौता नहीं किया। वे अपने नैतिक मूल्यों, सिद्वान्तों एवं आदर्शों पर अडिग रहे। उनके विचार हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा ने कहा कि स्व. श्री हेमवती नन्दन बहुगुणा जी की कथनी एवं करनी में कोई अंतर नहीं था। उन्हें अपनी संस्कृति, बोली-भाषा से बहुत ही प्यार था। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए, हमें संघर्षों से कभी हार नहीं माननी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, सांसद उत्तर प्रदेश श्रीमती रीता जोशी, मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री मुन्ना सिंह चैहान, श्री गणेश जोशी, श्री खजान दास, श्री सौरभ बहुगुणा एवं आॅल इण्डिया सोसाईटी आॅफ एजुकेशन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री शेखर बहुगुणा भी उपस्थित थे।

Check Also

मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *