Breaking News
cmku kjhg

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये

cmku kjhg

देहरादून (सू0वि0) । मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज भी ऐसा लगता है कि अटल जी हमारे बीच में हैं। उनका राजनीतिक जीवन दर्शन, हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जिस विचारधारा के साथ कार्य किया, उसका अनुसरण कर हमें आगे बढ़ना होगा।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के प्रति युवाओं का विशेष प्रेम था। कार्य करने की शैली एवं शालीनता के कारण भारतीय राजनीति में अटल जी का अलग स्थान रहा है। उत्तराखण्ड को अलग राज्य बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, उत्तराखण्ड राज्य गठन की मंजूरी भी अटल जी ने ही दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के उत्तराखण्ड भ्रमण की स्मृतियों को साझा किया।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

One comment

  1. 427346 522986Ive applied the valuable points from this page and I can surely tell that it gives a great deal of assistance with my present jobs. I would be extremely pleased to keep finding back in this web page. Thank you. 415278

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *