Breaking News

अपने ही घर से परेशान पाकिस्तान, सशस्त्र हमलावरों ने किया सेना की चौकियों पर हमला

क्वेटा। आतंकी देश पाकिस्तान खुद के देश पर लगातार हो रहे आतंकी हमलों से परेशान है। बलूचिस्तान में एक बार फिर सशस्त्र हमलावरों ने सेना की चौकियों पर हमला किया है। इस मुठभेड़ में एक सैनिक मारा गया। मुठभेड़ में चार हमलावर भी मारे गए। सशस्त्र हमलावरों ने पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में दूरदराज के इलाकों में बुधवार देर रात दो सुरक्षा चौकियों को निशाना बनाया, जिसके चलते हुई मुठभेड़ में कम से चार हमलावर और एक सैनिक मारे गए।
सेना के एक बयान के मुताबिक पहला हमला बलूचिस्तान जिले के बांजगुर जिले में हुआ। मुठभेड़ में एक सैनिक की जान चली गई। बयान में कहा गया है कि कुछ घंटे बाद हमलावरों ने बलूचिस्तान के नौशकी स्थित एक सुरक्षा शिविर में घुसने की कोशिश की, लेकिन सैनिकों ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी और चार हमलावरों को मार गिराया। गौरतलब है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान में लगातार आतंकी गतिविधियों के कारण इस क्षेत्र में अशांति बनी हुई है। पिछले दिनों पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों की जांच चौकी पर आतंकी हमले में 10 सैनिकों की मौत हो गई थी। आतंकवादियों ने यह हमला २५-२६ जनवरी की रात को किया था। सेना की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया और कई अन्य घायल हो गए थे।

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए बद्री विशाल के दर्शन

देहरादून (सूचना एवं लोक संपर्क विभाग)।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किए बद्री विशाल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *