Breaking News

2024 तक रेल लाईन निर्माण को पूर्ण करने का रखा लक्ष्य : सीएम तीरथ

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज सचिवालय में रेल विकास निगम के अधिकारियों से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन प्रोजक्ट की कार्य प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाईन के कार्यों में तेजी लाई जाय। इसको निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। 2024 तक इस रेल लाईन निर्माण को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यों में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार की ओर से जो भी मदद की जरूरत होगी, वह दी जायेगी। रेल विकास निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक श्री हिंमाशु बडोनी ने बताया कि 125 किमी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन पर 12 स्टेशन व 17 टनल बनाये जा रहे हैं। मुख्य सुरंगों के कार्यों में तेजी लाने के लिए 10 कार्य स्थलों के लिए 12 किमी की एप्रोच रोड का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जबकि 07 में से 06 एडिट टनल का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस रेल लाईन में 18 बड़े एवं 36 छोटे ब्रिज के निर्माण किये जा रहे हैं। चन्द्रभागा ब्रिज का निर्माण पूर्ण हो चुका है। शेष सभी पर कार्य चल रहा है। मार्च 2024 तक इनका निर्माण पूर्ण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

Check Also

Conoscere le recensioni su Chicken Road per un’esperienza di gioco sicura

In questo articolo, esploreremo le recensioni su Chicken Road per garantire un’esperienza di gioco sicura …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *