Breaking News

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा में की विभागीय समीक्षा बैठक

देहरादून। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा में विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में नर्सरी एक्ट के सम्बन्ध में शासन के लिए पत्रावली तैयार करने के निर्देश दिये गये। मंत्री ने कहा कि इस ऐक्ट से किसानों को गुणवत्ता युक्त पौध प्राप्त होगा। एक्ट के उल्लंधन पर सजा का प्राविधान होगा।टिहरी के गाजा में माली प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जायेगी तथा 06 न्याय पंचायतों एवं टिहरी के 09 विकासखण्डों के अल्प शिक्षितों को माली प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। सरकारी उद्यानों के अन्तर्गत 93 बंजर बने बागीचों को उनकी उपयोगिता अनुसार 03 श्रेणी में ए, बी, सी बाँटा जायेगा।
बागवानी उत्पादकों के लिए कोल्ड रूम, आई एम ए विलेज योजना, मधुग्राम के संदर्भ में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।कृषि मंत्री ने राज्य में प्रोसेसिंग पॉलिसी बनाने के निर्देश दिये गये। जिससे बाहरी निवेशकों को आमंत्रित किया जा सके और कृषिकों को लाभ दिया जा सके। बैठक में मुख्यमंत्री मशरूम विकास योजना की जानकारी ली गई। इस योजना में धनराशि का प्राविधान नही होने पर अनुपूरक बजट में प्राविधान करने के निर्देश दिये। बैठक में एसीएस मनीषा पंवार, अपर सचिव राम विलास यादव, समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

Kraken Casino giriş linki ile kullanıcıların deneyim yorumları

Content Temel Bölümler Nelerdir KrakenCasino Panelinde? Krakencasino Sitesinde Oyunlara Kolay Erişim Menü Yapısı ve Geçişler …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *