Related Articles

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को देहरादून परेड ग्राउंड में स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत संचालित की जाने वाली 05 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई एवं स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने आज जिन 05 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई ये रायपुर से सेलाकुई रूट पर संचालित होंगी। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और इनसे प्रदूषण भी नहीं होगा। ये सभी बसें वातानुकूलित हैं। इनमें यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत आपातकालीन बटन, इमरजेंसी हैमर, हर सीट पर यूएबी पोर्ट एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हील चेयर खड़ी करने के लिए स्थान की सुविधा दी गई है।

The National News
394061 829313forty folks that work with all of the services Oasis provides, and he is actually a extremely busy man, he 120019