Breaking News

CM तीरथ ने कुम्भ पर आधारित पुस्तिका का किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में कुंभ मेले के महत्व पर आधारित कॉफ़ी टेबल बुक ‘‘कुंभः आस्था, विरासत और विज्ञान‘‘ का विमोचन किया। इस कॉफी टेबल बुक में कुंभ से सम्बंधित फोटोग्राफ्स, कुंभ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, कुंभ का विज्ञान आदि विषयों का समावेश किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह ने कहा कि कुम्भ मेला भारत की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक है। कुम्भ मेला का महत्व सर्वकालिक है। उन्होंने कहा कि कुम्भ से संबंधित इस प्रकार की रचना के प्रकाशन से कुम्भ के सांस्कृतिक एवं पौराणिकता का भी प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने इसके लिये प्रकाशक मंडल के प्रयासो की भी सराहना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल , मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार श्री शत्रुघ्न सिंह, सलाहकार डॉ. आरबीएस रावत, आईजी कुम्भ मेला श्री संजय गुंज्याल, यूकोस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेन्द्र डोभाल, कुम्भ मेला नोडल अधिकारी (मीडिया) मनोज श्रीवास्तव, पुस्तक के संपादक कुँवर राज़ अस्थाना आदि उपस्थित थे।

Check Also

Kraken Casino giriş linki ile kullanıcıların deneyim yorumları

Content Temel Bölümler Nelerdir KrakenCasino Panelinde? Krakencasino Sitesinde Oyunlara Kolay Erişim Menü Yapısı ve Geçişler …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *