Breaking News

पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने ‘उत्तराखण्ड निवास’ का किया दौरा

नई दिल्ली / देहरादून । प्रदेश के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। उत्तराखण्ड के कैबिनट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि निर्माण कार्य, गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय की गई समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होनें मीडिया से अपौचारिक बात करते हुये कहा कि यह भवन उत्तराखण्ड वास्तुकला शैली में बनाया जायेगा। यह पांच सितारा ग्रीन भवन है। इसका अपना सीवेज सोधन संयत्र होगा। भवन में 50 किलो वाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट भी है।
कैबिनट मंत्री चुफाल ने कहा कि इस भवन के सोवनियर शॉप में उत्तराखंड के स्वनिर्मित हथकरघा एवं हस्तशिल्प, जैविक उत्पादो का विपणन एवं विक्रय की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी, जिससे उत्तराखण्ड निवास में आने वाले अतिथि एवं आगंतुक उत्त्तराखण्ड के विभिन्न उत्पादों से परिचित हो सकेंगे। इस मौक़े पर अपर स्थानिक आयुक्त ईला गिरी, उदयराज, एमडी पेयजल निगम, सुभाष चंद्र, मुख्य व्यवस्था अधिकारी रंजन मिश्रा उपस्थित रहे।

Check Also

Görsel ve ses efektleriyle güçlendirilmiş Chicken Road Demo sürümü

Chicken Road oyna, genellikle %95 ile %97 arasında değişen bir RTP oranına sahiptir ki bu, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *