
आगरा । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन की तरक्की के लिए ताजमहल नाकाफी है। आय के लिए अन्य स्रोत भी विकसित किए जा रहे हैं। इसके लिए आगरा सहित आस-पास के स्थलों को विकसित किया जाएगा। यहां पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि बतौर पर्यटन अकेले ताजमहल से आय का सृजन नहीं हो सकता है। इसके लिए आगरा और आस-पास के क्षेत्र में अन्य पर्यटन स्थल भी हैं, उन्हें विकसित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछली सरकार की तरह से नहीं है। सरकार जिन कामों का शिलान्यास करेगी, उनका लोकार्पण भी किया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी आगरा में 26 अक्टूबर को आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए आए थे। एक सवाल के जवाब में शर्मा ने बताया कि प्रत्येक जिले के लिए प्रभारी बनाए गए हैं। ये स्थानीय पदाधिकारी और जन प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करने के बाद प्रत्याशियों के नामों की सूची को अंतिम रूप देंगे। भाजपा द्वारा नगर निगम के चुनाव पूरी योजना के साथ लड़े जायेंगे।
The National News
515139 398923New York Travel Tips […]below youll uncover the link to some sites that we feel you should visit[…] 999375