Related Articles
मुंगेर । बिहार के मुंगेर जिले के अदलपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से पांच महिलाओं की मौत हो गई है। इस दौरान तीन महिलाएंं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सभी घायलों को सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी महिलाएंं एक साथ गंगा नहाने जा रही थी। इसी दौरान अदलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आई गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के ड्राइवर ने हॉर्न भी नहीं बजाया। जिसके कारण हादसा हुआ। नाराज लोगों ने ट्रैक को जाम कर दिया है। जिससे ट्रेनें का परिचालन बाधित हो गया है। हादसे के बाद जीआरपी और लोकल थाना पुलिस केस को एक दूसरे को बता रही है। प्रशासन की और से मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की गई है। मरने वाली दो महिलाएं एक ही परिवार की थी। सभी छठ पर्व को लेकर गंगा स्नान करने जा रही थी।
The National News
808831 673359Im confident your publish and internet website is incredibly constructed 189305