
नैनीताल (संवाददाता)। देहरादून में प्रभारी मंत्री की बैठक में विधायक विनोद चमोली के सिंचाई विभाग के अफसर पर दिखाए तेवर को कांग्रेस ने सियासी मुद्दा बनाते हुए सरकार पर हमला बोला है। नैनीताल पहुंचे पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा राज में अफसरशाही हावी है और अधिकारियों द्वारा मंत्री विधायकों की बात नहीं सुनना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा राज्य की भाजपा सरकार को शराब व खनन माफिया चला रहे हैं। विकास शून्य हो चुका है। बेरोजगारी चरम पर है। नोटबन्दी की वजह से हरिद्वार, सितारगंज सिडकुल में उद्योग बंदी के कगार पर हैं। इससे राज्य में बेरोजगारी बढऩे के आसार हैं। मल्लीताल में मीडिया से मुखातिब नेगी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है। डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है, पीएम विदेश में मस्त हैं। लोकतंत्र की आवाज को दबाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट तक के जजों को कहना पड़ा कि लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तय हार की वजह से निकाय चुनाव कराने से भाग रही है। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी से इनकार करते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों पर सरकार को घेर रही है। इस मौके पर पार्टी नेता त्रिभुवन फर्त्याल मौजूद रहे।
The National News
417791 490292Oh my goodness! a wonderful post dude. Many thanks However We are experiencing issue with ur rss . Dont know why Can not sign up to it. Could there be anybody locating identical rss difficulty? Anyone who knows kindly respond. Thnkx 22277
672522 583035I like this weblog quite significantly so considerably excellent information . 555817
429896 11685There is noticeably a bundle to learn about this. I assume you made specific nice points in attributes also. 233558