Breaking News
aishearya rai bachchan

ऐश्वर्या राय की फिल्म फन्ने खान की रिलीज फिर टली

aishearya rai bachchan

ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म फन्ने खान की रिलीज एक बार फिर से टल गई है। अब यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में ऐश्वर्या के ऑपोजिट राजकुमार राव नजर आएंगे। इन दोनों स्टार्स के अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी हैं। मेकर्स ने गुरुवार को इस फिल्म के रिलीज के टल जाने की घोषणा की है।  बता दें कि पहले यह फिल्म 15 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाकर 13 जुलाई को रिलीज करने का फैसला किया था। अब एक बार फिर से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है और अब यह 3 अगस्त को पर्दे पर आएगी। अगर ऐश्वर्या की फन्ने खान 15 जून को रिलीज होती तो यह फिल्म सलमान खान की रेस 3 के साथ क्लैश करने वाली थी। फैन्स इस क्लैश का भी दिलचस्पी से इंतजार कर रहे थे। अब 3 अगस्त को यह फिल्म इरफान खान की फिल्म च्कारवांज् से क्लैश करेगी। हाल ही में इरफान खान ने अपनी फिल्म च्कारवांज् का पोस्टर शेयर किया था।  फन्ने खान में ऐश्वर्या एक सिंगर के रोल में हैं। बता दें कि लगभग 15 साल बाद ऐश्वर्या और अनिल कपूर साथ में पर्दे पर नजर आएंगे। इससे पहले ये दोनों स्टार्स हमारा दिल आपके पास है और ताल में साथ नजर आ चुके हैं।

Check Also

Bycasino Türkiye Resmi Sitesi: Yeni Bonuslar ve Promosyonlar

Content Bycasino Güncel Giriş Güvenlik ve Güvenilirlik Kullanıcı bilgileri ve işlemleri yüksek güvenlik protokolleriyle korunur, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *