Breaking News
strike

वेतन नहीं मिलने से भड़के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गये

strike

पौड़ी (संवाददाता)। नगरपालिका पौड़ी के सफाई कर्मचारी नवंबर महीने से वेतन नहीं मिलने सहित विभिन्न मांगों के हल की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। सफाईकर्मचारियों ने जल्द समस्याओं का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ पौड़ी के बैनर तले नगरपालिका पौड़ी के सफाईकर्मी गुरुवार से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे पूर्व बीते बुधवार को संघ ने 24 घंटे के भीतर वेतन जारी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी थी। वेतन जारी नहीं होने से नाराज सफाईकर्मी गुरुवार से हड़ताल पर चले गए है। हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। गुरुवार को नगरपालिका में प्रदर्शन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पालिका प्रशासन द्वारा अभी तक कर्मचारियों को नवंबर महीने का वेतन नहीं दिया गया है। जिससे कर्मचारियों के सामने आर्थिकी की समस्या खड़ी हो गई है। साथ ही वाल्मिकी बस्ती में 6 महीने से शुलभ शौचालय में पानी का कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। पिछले लंबे समय से समय पर वर्दी देने, पालिका कार्यालय में सर्विस बुक का सही ढंग से रखरखाव करने, समय पर सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच करने की मांग की जा रही है लेकिन पालिका प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है। जब तक सफाई कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल को जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में संघ के अध्यक्ष प्रवीन कुमार घागट, सचिव राजू रिडियान, उपाध्यक्ष धीरज कुमार, मुकेश कुमार, राकेश, राजेंद्र, वक्रिम, बालेश देवी, केशू, कमला, गीता आदि शामिल थे।

Check Also

मुख्य सचिव ने को सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप तथा निर्देशो के क्रम में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *