Breaking News
congress

कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

congress

ऋषिकेश (संवाददाता)। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वह राफेल पर भाजपा सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में गलत तथ्य देने और कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय देहरादून में भाजपाइयों के हमले से नाराज है। कहा कि भाजपा पांच राज्यों में हार से बौखला गई है। गुरुवार को भाजपाई कांग्रेस भवन के सामने एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि भाजपा पांच राज्यों की हार से बौखला गई है। सुप्रीम कोर्ट में गलत तथ्य पेश कर झूठ बोल रही है। कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि वह कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में भाजपाइयों द्वारा किए हमले की घोर निन्दा करते है। बौखलाहट में भाजपाइयों ने कांग्रेस मुख्यालय पर हमला कर लोकतंत्र के मुंह पर कालिख पोतने का काम किया है। भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता जबाव देगी। प्रदर्शनकारियों में एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, पूर्व अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा, अरविंद जैन, पार्षदों में राकेश सिंह, देवेंद्र प्रजापति, जगत नेगी, भगवान सिंह पंवार, रीना गुप्ता, शकुंतला शर्मा और राधा रमोला, विमला रावत, सरोज देवराडी, उमा देवी, नन्दकिशोर जाटव, प्राशु बेनर्जी, शैलेंद्र रस्तोगी, सतीश शर्मा, मुमताज हाशिम, विजेन्द्र गौड़, प्रदीप जैन, प्रदीप चन्द्र, सरदार जगजीत सिंह, चंदन सिंह पंवार, ज्योति सजवाण, सुधीर राय, सुनिल उनियाल, दिनेश चन्द्र मास्टर, यज्ञव्रत शर्मा, किशोर गौड़, सोहन लाल, अशोक तलवार, रूकम पोखरियाल, विजय सिंघल, अशोक शर्मा, प्रवीण गुप्ता, जयपाल , ऐकान्त गोयल, अभिनव मलिक एडवोकेट, गौरव यादव, अमित पाल, दीपक जैन, प्रवीन गर्ग, मनतोश पासवान, हरीश त्रिपाठी, योगेश सक्सेना, शिव सक्सेना, विश्वजीत अधिकारी आदि उपस्थित थे। उधर,नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला ने नगर अध्यक्ष महावीर खरोला के नेतृत्व में बीजेपी सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों में महावीर खरोला, राजेश थलवाल, बलवंत चौहान, लक्ष्मण राजभर, विपिन रावत, दीपक खत्री, हरीश पंत, सतीश उनियाल, सुशील पयाल, ऋतिक कुमार, विनोद सकलानी, विजेंद्र पयाल, ब्रिज भंडारी, राजेश कुमार, जगदीश कुमार, उमेश वेद्य, जितेंद्र भंडारी, भगवती उनियाल आदि शामिल थे। नगर कांग्रेस कमेटी स्वर्गाश्रम-जौंक ने हमले के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों में विस उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस अंकित गुप्ता, स्वर्गाश्रम नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदेश तोमर, प्रदेश संयोजक व्यापर प्रकोष्ठ इंद्रप्रकाश अग्रवाल, नारायण रावत, अनिल तिवारी, नितिन पयाल, अमित भंडारी, मुरली शर्मा, चेतन चौहान, आकाश नागर, रामकिशन, रामबहादुर, सुभाष शर्मा, त्रिभुवन उपाध्याय, अमित झा, अतुल पोरवाल, मनोज पोरवाल, संतोष, मुकेश, संजीव, रामवीर, संदीप आदि शामिल थे।


Check Also

मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून (सू0वि0) । मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरेला पर्व के अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *