Breaking News
yashpal arya

खेल भावना से आयेगी भारत-नेपाल के सम्बंधों में मजबूती : यशपाल आर्या

yashpal arya

देहरादून (संवाददाता)। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित इंडसइंड बैंक भारत-नेपाल टी-20 क्रिकेट सीरीज फॉर द ब्लाइंड का शुभारंभ मुकाबला भारत की टीम ने जीता। सीरीज का पहला मैच भारत और नेपाल की टीम के बीच खेला गया। समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड, क्रिकेट एसोसिएशन फार द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज और उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सीरीज का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय सीरीज का कबीना मंत्री यशपाल आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल भावना से दोनों देशों के सामाजिक, सांस्कृतिक संबंधों में मजबूती आयेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस प्रकार के कार्यक्रमों को विशेष रूप से प्रोत्साहित करेगी। टॉस जीत कर भारत की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। नेपाल की टीम ने 20 ओवरों में 129 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम ने 19 ओवरों में ही दो विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन करने के लिए भारत टीम के विनीत को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड व बीसीसीआई उत्तराखण्ड के अध्यक्ष जीत सिंह गुनसोला, क्रिकेट एसोसिएशन फार द ब्लाइंड इन इंडिया (नार्थ जोन कैबी) के महासचिव शैलेन्द्र यादव, एनवीआईएच के खेल शिक्षक नरेश नयाल, सतीश विश्वनाथन, अंजनप्पा, ललित जोशी, अंजलि अग्रवाल, रोहित, डॉ. वेद प्रकाश, अंकिता राजपूत, डॉ. एसके खन्ना आदि मौजूद रहे।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 1121 181290Trop excitant de mater des femmes lesbiennes en train de se doigter la chatte pour se faire jouir. En plus sur cette bonne petite vid o porno hard de lesb X les deux jeunes lesbienne sont trop excitantes et super sexy. Des pures beaut de la nature avec des courbes parfaites, les filles c est quand v 715459

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *