Breaking News
Hyderabad Rapists Encounter

जिस फ्लाइओवर के नीचे डॉक्टर से दरिंदगी, वहीं मारे गए चारों आरोपी

Hyderabad Rapists Encounter

-हैदराबाद गैंगरेप मर्डर
हैदराबाद । तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार को शादनगर के पास मुठभेड़ में एक युवा महिला पशुचिकित्सक के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के सभी चार आरोपियों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी शुक्रवार अल सुबह तब मारे गए, जब उन्होंने हैदराबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर शादनगर के पास चटनपल्ली से भागने की कोशिश की। चारो आरोपियों की पहचान मोहम्मद अरीफ, नवीन, शिव और चेन्नाकेसवुलु के रूप में हुई थी।
उन्हें उसी स्थान पर गोलियों से भून दिया गया, जहां आरोपियों 27 नवंबर की रात को पीडि़ता के साथ हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद के पास सामूहिक दुष्कर्म करने और उसकी हत्या के बाद उसके शव को जलाकर फेंक दिया था। जांच के हिस्से के रूप में क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए आरोपियों को मौके पर ले जाया गया था, जहां आरोपियों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मार गिराया।
पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए हैं। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वी.सी सज्जनार ने इन आरोपियों के ढेर होने की पुष्टि करते हुए कहा कि इन लोगों ने उस वक्त भागने की कोशिश की थी, जब इन्हें मौका-ए-वारदात पर क्राइम सीन दोहराने के लिए ले गई थी। युवा डॉक्टर के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद देशभर में गुस्से की लहर देखने को मिली थी और अपराधियों को तत्काल मौत की सजा देने की मांग की गई थी।
गौरतलब है कि साइबराबाद पुलिस ने 29 नवंबर को मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था और उन्हें शनिवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सभी आरोपियों की उम्र 24 साल से कम है। तेलंगाना सरकार ने मामले की जल्द से जल्द सुनवाई के लिए बुधवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने के आदेश जारी किये थे। राज्य सरकार ने मामले की जल्द सुनवाई के लिए महबूबनगर जिले में प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत को विशेष अदालत के रूप में नामित किया था। दुष्कर्म एवं हत्या की इस घटना के बाद देश के लोगों ने आक्रोश था और जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे थे।

Check Also

Kraken Casino giriş linki ile kullanıcıların deneyim yorumları

Content Temel Bölümler Nelerdir KrakenCasino Panelinde? Krakencasino Sitesinde Oyunlara Kolay Erişim Menü Yapısı ve Geçişler …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *