Breaking News
SHAH MEETING

शाह ने कश्मीर के ताज़ा हालात पर की बैठक

SHAH MEETING

नईदिल्ली । जम्मू-कश्मीर के बिगड़ते हालात और राजनीतिक गहमागहमी के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय के आला अधिकारियों और खुफिया एजेंसी के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में राष्ट्रीय अजित डोभाल भी मौजूद थे। बैठक में अमित शाह ने कश्मीर घाटी के हालात का जायजा लिया। सूत्रों से यह भी खबर मिली है कि गृह मंत्री अगले हफ्ते कश्मीर के दौरे पर जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह संसद सत्र खत्म होने के बाद दो दिनों के लिए घाटी के दौरे पर जा सकते हैं. अपने इस दौरे के दौरान वो जम्मू भी जाएंगे।
बता दें कि दो दिन पहले ही सरकार ने एडवाइजरी जारी कर अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को अपनी यात्रा रोक वापस आने की सलाह दी थी। अमरनाथ यात्रियों के बेस कैंप से भी यात्रियों को जाने के लिए कह दिया गया है। इन यात्रियों के पास बेस कैंप छोडऩे के अलावा अब कोई विकल्प भी नहीं बचा है।
यात्रियों वो वापस बुलाने वाली सरकार की घोषणा से जम्मू-कश्मीर के राजनेताओं में भी खलबली मच गई है, उनके द्वारा आशंकाएं जताई जा रही है कि केंद्र संविधान के अनुच्छेद 35-ए के योजना कर रहा है। अनुच्छेद 35-ए सरकारी नौकरियों और जमीन के मामलों में राज्य के निवासियों को विशेष अधिकार देता है।
हालांकि राज्यपाल सतपाल मलिक ने अटकलों पर लगाम लगाते हुए कहा कि अनुच्छेद 35-ए को समाप्त करने की कोई योजना नहीं हैष। इस बीच, जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मांग की कि सरकार को राज्य के विशेष दर्जे पर संसद में एक बयान जारी करना चाहिए।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

5 comments

  1. You’ve made my day! Thx again.

  2. You are a very persuasive writer. Some nice points there. You’ve made my day! Thx again. Your stuff is great.

  3. You are obviously very knowledgeable. There sure seems to be a lot of conflicting view points on this topic so how can you be so certain you have the correct point of view? This information is magnificent. I really like your article.

  4. 248186 838079I discovered your website internet site online and check numerous of your early posts. Maintain on the top notch operate. I just now additional your Feed to my MSN News Reader. Seeking for forward to reading considerably far more from you finding out later on! 601855

  5. 736743 291541superb post. Neer knew this, appreciate it for letting me know. 463602

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *