
देहरादून (संवाददाता)। शिवरात्रि पर सामूहिक महारुद्राभिषेक के लिए पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल का जत्था हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटा। सेवादल सदस्यों ने बताया कि 20 फरवरी मध्य रात्रि में पृथ्वीनाथ महादेव का दूध, गंगाजल और पंचामृत से महाभिषेक किया जाएगा। रविवार को सहारनपुर रोड स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद सेवादल का जत्था महंत रविंद्र पुरी के सानिध्य में हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। बम बम भोले के उद्घोष के साथ सेवादल सदस्य देर शाम गंगा जल लेकर वापस लौटे। दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि पवित्र गंगाजल को आगामी शिवरात्रि पर्व तक मंदिर में सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान दिगंबर भागवत पुरी, अनुराग गुप्ता, इंद्रेश सनुजा, संजय कुमार गर्ग, ललित आहूजा, गोविंदा, राजीव मित्तल, सुमित गर्ग, शशि गर्ग, विक्की गोयल, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
The National News
496477 790063Hello! Ive been reading your web website for a while now and finally got the courage to go ahead and give you a shout out from Kingwood Texas! Just wanted to say keep up the good function! 337375