Breaking News
atm 345455

शरारती तत्वों ने की एटीएम में तोडफ़ोड

atm 345455

पौड़ी  (संवाददाता)। शहर में पुराने पिक्चर हॉल के समीप श्रीनगर-पौड़ी मोटर मार्ग पर शरारती तत्वों ने एसबीआई के एटीएम में तोडफ़ोड़ कर दी। हालांकि शरारती तत्व एटीएम से कैश नहीं निकाल पाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसबीआई प्रबंधन ने इंजीनियर को बुलाया है। एटीएम मशीन में लगी चिप और सीसीटीवी फुटेज से असामाजिक की पहचान होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शरारती तत्वों को पकड़ लिया जाएगा। बीते शनिवार की रात को पौड़ी श्रीनगर मोटर मार्ग पर पुराने पिक्चर हाल के समीप स्थित एसबीआई के एटीएम में कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ फोड़ कर दी। शरारती तत्वों ने एटीएम के दरवाजे के एक किनारे से तोडऩे के साथ ही एटीएम के की बोर्ड को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह एटीएम के आस-पास के दुकानदारों ने जब एटीएम को टूटा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक आशीष रावत ने बताया कि एटीएम आउटसोर्स के माध्मय से लगा हुआ है। एटीएम की चिप और सीसीटीवी फुटेज आउटसोर्स एजेंसी के इंजीनियर से ही उपलब्ध हो पाएगी। मशीन को कितना नुकसान पहुंचा है इसकी जानकारी भी इंजीनियर देगा। बताया कि आउटसोर्स एजेंसी को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बोले अधिकारीकोतवाल पौड़ी लक्ष्मण सिंह कठैत का कहना है कि शरारती तत्वों ने तोड़ फोड़ रात 11 बजे से 4 बजे सुबह के बीच की है। एटीएम एजेंसी के इंजीनियर के आने पर फुटेज के मिलते ही शरारती तत्वों की पहचान कर ली जाएगी। शरारती तत्वों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *