Breaking News
POLICE ABHIYAN

बच्चों के साथ पुलिस ने रैली निकाल दिया सड़क सुरक्षा ज्ञान

POLICE ABHIYAN

अर्जुन सिंह भंडारी

विकासनग:आये दिन होते सड़क हादसों को रोकने के लिए उत्तराखंड पुलिस कई महत्तपूर्ण कदम उठा रही है। जहाँ उन्होंने कई स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से बैनर और पोस्टर्स के जरिये जागरूक किया वही आम जन तक खुद जाकर सड़क सुरक्षा जैसे एहम मुद्दे को सबके समक्ष रखने में भी उत्तराखंड पुलिस पीछे नहीं रह रही है। इसी के चलते राज्य में चलाये जा रहे 29वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून निवेदिता कुकरेती के निर्देशानुसार राजधानी के कई पुलिस अधिकारी व कर्मी स्कूली छात्र – छात्राओं के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा रैली निकल रहे है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित इस जागरूकता अभियान में आज सुबह सी. ओ. विकासनगर पंकज गैरोला व थानाध्यक्ष विकासनगर एस. एस. नेगी व परिवहन विकासनगर के संयुक्त पर्यवेक्षण में हरबर्टपुर कोतवाली इंचार्ज राम नाथ व एस. आई. मनोज भट्ट के निर्देशन में क्षेत्र स्थित बी. डी.एम. सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के छात्रों के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा थीम के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गयी। परिवहन व पुलिस ने रैली में नशा करके गाड़ी न चलाने, ड्राइविंग करते हुए सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनने , ओवरलोडिंग न करने आदि मुद्दों पर जोर दिया गया।
पुलिस द्वारा चलाये गए इस अभियान की शुरुआत 23 अप्रैल को हुई जो इस सप्ताह 30 अप्रैल तक चलायी जायेगी। इस दौरान विकासनगर परिवहन के अधिकारी रत्नाकर , बी. डी.एम. सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के प्रिंसिपल नवनीत व अन्य शिक्षकों ने रैली में भाग लिया।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 973338 210089Hey, you used to write outstanding, but the last couple of posts have been kinda boringK I miss your super writings. Past few posts are just just a little out of track! come on! 224869

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *