Breaking News
nadi

मूसलाधार भारी बारिश से रिस्पना व बिंदाल नदी का जलस्तर बढ़ा

nadi

देहरादून (संवाददाता)। गुरुवार की सुबह से ही राजधानी देहरादून में बारिश का दौर जारी रहा। बीते रोज दोपहर से रुक-रुक कर हो रही बारिश से यहां रिस्पना और बिंदाल नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। मौसम का मिजाज देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है।  दून में हुई मूसलाधार बारिश से भारी बारिश से हुई बारिश से बिंदाल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिससे पुश्ता ढहने से चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और आधा दर्जन दुकानों में दरार आ गई। आसपास के कई घरों में भी पानी भर गया। वहीं पानी बढऩे से नदी में एक विद्युत पोल गिर गया, जिसकी वजह से करीब आधा घंटे तक पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाई। बाद में वैकल्पिक व्यवस्था की गई। सुबह में हुई तेज बारिश के बाद गोविंदगढ़ क्षेत्र में पुश्ता ढह गया। पुश्ता ढहने से दस दुकानों को नुकसान पहुंचा। हालांकि समय रहते लोगों के निकल जाने से जनहानि नहीं हुई। वहीं नदी किनारे के कई इलाकों में पानी भर गया। मलिन बस्तियों में कई घर जलमग्न हो गए। बारिश के कारण हरिद्वार हाईवे पर कारगी चैक के पास पुल का पुश्ता ढहने से करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। इसके अलावा रेंजर्स कॉलेज परिसर के एक पेड़ के गिरने से बाइकसवार युवक घायल हो गया। वहीं बिंदाल और रिस्पना नदियां के उफान पर होने कारण किनारे बसे मकानों और दुकानदारों को खासा नुकसान पहुंचा है। तेज बारिश के दौरान आईटी पार्क के पास बने रपटे में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। इसी दौरान सहस्रधारा की तरफ से आ रही एक कार फंस गई। कार में सवार दंपति ने पुलिस को फोन किया गया तो कुछ देर बाद वहां आईटी पार्क चैकी से पुलिसकर्मी पहुंच गए। उन्होंने दंपति को कार से सकुशल बाहर निकाला और दूसरे वाहन से घर पहुंचवाया। इसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कार पानी के बहाव से बाहर निकाली।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. 31759 406505definitely like your internet internet site but you need to have to check the spelling on several of your posts. Several of them are rife with spelling issues and I locate it extremely troublesome to tell the truth nevertheless I will undoubtedly come back once again. 397031

  2. 980977 540493How a lot of an exclusive write-up, keep on posting greater half 327365

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *