Breaking News
ayub pandith nwn

जिहादियों ने ईद के जश्‍न को मातम में बदल दिया

ayub pandith nwn

श्रीनगर (नेशनल  वार्ता ब्यूरो)। डीएसपी मोहम्मद अयूब के घर में ईद की तैयारी चल रही थी, लेकिन अब ईद के दिन दावत नहीं, बल्कि मातम होगा। जो बेटी बांग्लादेश से अपने पिता के कहने पर ईद मनाने के लिए चंद दिन पहले घर पहुंची थी, रोते हुए बार-बार बेहोश हो रही है। वहीं जम्मू कश्मीर के खेल मंत्री इमरान रजा ने एक महीने का वेतन शहीद के परिवार को दिया है। शहीद के घर में मातम पसरा हुआ था। बेटी रोते हुए अपनी बुआ से कहती थी कि मैंने अबू को कहा था कि आज मत जाओ। अबू चला गया, अब नहीं आएगा। मैं ईद किसके साथ मनाऊं, ईद मनाने के लिए ही तो अबू ने मुझे बुलाया था। लेकिन बुआ के पास कोई जवाब नहीं था। घर में कोई ऐसा नहीं था जो नहीं रो रहा था। शहीद के निकट संबंधी शिराज ने कहा कि दानिश की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी। उसके पिता मुहम्मद अयूब उसे रोज हिदायत देते थे कि सेहत का ध्यान रखो। ईद आने वाली है, तुम्हारी बहन भी आएगी, अगर सेहत ठीक नहीं रहेगी तो ईद का मजा कैसे लोगे। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के नौहटा में डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। अयूब नौहटा की मशहूर जामिया मस्जिद के बाहर ड्यूटी पर तैनात थे। जिस वक्त, श्रीनगर की सबसे बड़ी मस्जिद में सैकड़ों लोग नमाज अदा करने में व्यस्त थे, ठीक उसी समय अराजक तत्वों के समूह ने पंडित पर हमला कर दिया।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. 191771 779576if this post was likened to a flavor of yogurt, what flavor would it be? Banana, I believe. 693549

  2. 597284 453918Spot lets start function on this write-up, I in fact believe this amazing site requirements additional consideration. Ill more likely be once once more you just read additional, thank you that info. 966060

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *