
हरिद्वार (संवाददाता)। जिलाधिकारी दीपक रावत ने जम्मू कश्मीर में हुये अब तक के सबसे बड़े आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद और 40 से अधिक के घायल होने पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति पूर्णं संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक शहीदों को नमन किया। उन्होने कहा कि देश के लिए शहीद हुये जवानों द्वारा देश के प्रति अपने कत्र्तव्य का पालन करते हुए देश की रक्षा की है। उन्होंने जनपद के समस्त शासकीय अधिकारियों/कार्मिकों से अपनी जिम्मेदारी समझकर अपने माह के वेतन से एक दिन का वेतन अथवा वेतन का कुछ अंश शहीद परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में देने की विनम्र अपील की है। जिससे शहीदों के परिवारों को इस दुखद क्षण में आर्थिक कठिनाईयां कम करने में सहायता मिलेगी। अधिकारी/कार्मिक अपने एक माह के वेतन से एक दिन का वेतन अथवा जो भी सहयोग धनराशि देना चाहें, इसकी सूचना शीघ्र मुख्य कोषाधिकारी, हरिद्वार को सहमति के साथ प्रेषित करें। जिसे माह के वेतन से कोषागार द्वारा आहरित कर लिया जाएगा। यह सहयोग धनराशि संकलित कर तत्काल प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रेषित की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यालयाध्यक्षों से अपने स्तर से सभी कार्मिंकों को इस दु:खद घड़ी में सहयोग करने हेतु अनुरोध करते हुए उनकी संस्तुति भी मुख्य कोषाधिकारी हरिद्वार को प्रेषित करने को कहा।
The National News
729231 845392Private Krankenversicherung – Nur dann, wenn Sie sich fr die Absicherung ber die Rentenversicherung entschieden haben, dann knnen Sie sich sicher sein, dass Sie im Alter so viel Geld haben, damit Sie Ihren Lebensstandard halten knnen. 165706