Breaking News

गणतंत्र दिवस के मौसम में देश की हक़ीकत का आईना देख पाएंगे

26 jan 2019

gaur

B. of Journalism
M.A, English & Hindi
सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला द्वारा रचित- 
Virendra Dev Gaur Chief Editor (NWN)

गणतंत्र दिवस सैंतीसी को देश के नेता पचा पाएंगे

गरजे बरसे धमके दहले दिखाए कुछ नजारे रुपहले
सैन्य ताकत का अहसास भी कराए
जय जवान का गीत गाए
जय विज्ञान की सही कसम नहीं खाए
जय किसान पर खड़े थे दुम दबाए
बहनों और भाइयो तुम इनसे पूछ पाए
खेत-खलिहानों की मायूसी कैसे भगाएंगे
बाग-बगीचों की रौनक कैसे लौटाएंगे
तोता-रटन्त शि़क्षा से मुक्ति कैसे दिलाएंगे
शोध संस्थानों की दिव्यांगता कैसे मिटाएंगे
बाबा रामदेव का स्वदेशी राग कैसे अपनाएंगे
बाबा रामदेव की सुझाई दो बच्चो वाली सीमा पर अमल कर पाएंगे
वसीम रिजवी के कटु सत्य पर अमलकर कट्टर मदरसों पर लगाम दाग पाएंगेे
अपने पहाड़ों के ग्लेशियर (हिमनद) कैसे बचाएंगे
कूड़ा-करकट निपटान का विज्ञान कब सुझाएंगे
कूड़ों के ढेरों से बिजली कब बनाएंगे
श्री राम को तिरपाल से बाहर कब लाएंगे
भारत का वास्तविक इतिहास बच्चों को कब पढ़ाएंगे
राजपथ को ‘‘आचार्य चाणक्य’’ पथ कब कहलाएंगे
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा गढ़ने वाले
भारत को वेश्यावृत्ति-मुक्त देश कब बनाएंगे
अकसाई चिन क्षेत्र को ड्रैगनिस्तान के पंजों से कब छुड़ाएंगे
आधे कश्मीर को जिहादिस्तान से छुड़ा पाएंगे
आरक्षण का विकल्प तलाशने से डरने वाले
आरक्षण का ज़हर लगातार फैलाने वाले
जयचन्द और अम्भि का आचरण अपनाने वाले
श्री राम को राजनीति का मोहरा बनाने वाले
देवपुरी अयोध्या का तिरस्कार करने वाले
उत्तर-प्रदेश का नाम ‘‘राम-कृष्ण प्रदेश’’ रख पाएंगे
आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ अच्छा कर जाएंगे
पाँच सौ बरस पहले हुए बर्बर कांड का शुभ-समापन कर पाएंगे
देश को संस्कार और स्वाभिमान का वीरोचित पथ दिखा पाएंगे
स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों के जानलेवा झपट्टे से देश की रक्षा कर पाएंगे
रोहिंग्या घुसपैठियों और तीन तलाक जैसी देश तोड़ो बीमारियों से देश को बचा पाएंगे
देश की अस्मिता के पर्याय श्री राम मन्दिर को 1526 वाली जगह पर बना पाएंगे
कश्मीर घाटी से निकाले गए पण्डितों को उनके घर वापस ले जा पाएंगे
सत्ता के जुआरिओ तुम कुछ भी अच्छा नहीं कर पाओगे।

                                                     -जय भारत

Check Also

1

1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *