Breaking News
ramnathkovind nwn

राष्ट्रपति कोविंद ने तिरुपति मंदिर के दर्शन किए

ramnathkovind nwn

तिरुपति । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरुमाला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर की प्राचीन पर्वतीय मंदिर में  पूजा अर्चना की। तीन विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिये राष्ट्रपति अपनी पत्नी सविता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार को यहां पहुंचे थे। जुलाई में देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करने के बाद वह पहली बार इस मंदिर में आए हैं। मंदिर के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति ने मंदिर में करीब आधा घंटा बिताया। इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन राष्ट्रपति के साथ मौजूद थे। राष्ट्रपति के मंदिर परिसर के मुख्य प्रवेशद्वार पर पहुंचने पर शीर्ष पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका भव्य पारंपरिक स्वागत हुआ। पुजारी राष्ट्रपति को 2000 साल से अधिक पुराने मंदिर के गर्भगृह तक ले गये। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कोविंद को पुजारियों ने आशीर्वाद दिया जबकि मंदिर के कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल ने उन्हें पवित्र रेशमी वस्त्र से सम्मानित किया और प्रसाद दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाद में नयी दिल्ली के लिये रवाना हो गये। आज सुबह इस प्राचीन मंदिर की यात्रा से थोड़ी देर पहले राष्ट्रपति ने वाराह स्वामी मंदिर में भी दर्शन किए थे। पर्वतीय क्षेत्र में पहुंचने से पहले शुक्रवार को उन्होंने यहां पास के तिरुचनूर स्थित देवी पद्मावति के मंदिर में भी दर्शन किए थे।

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

3 comments

  1. 253065 25379Hello. remarkable job. I did not imagine this. This is a great story. Thanks! You produced certain fine points there. I did a search on the topic matter and discovered the majority of folks will have the same opinion with your blog. 506713

  2. 717218 261626Significant other, this outstanding internet site is fabolous, i merely adore it 298314

  3. 294547 703458Genuinely clear internet web site , thanks for this post. 423748

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *