Breaking News
atm loot nwn

बदमाशों ने लूट के लिए विस्फोटक से उड़ाया एटीएम

मुठभेड़ में एक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल

atm loot nwn

रूपनगर (संवाददाता)। जिले के समीप हिमाचल के चोकीवाला में एक गिरोह ने एचडीएफ सी बैंक को लूटने का प्रयास किया और नाकाम होने पर इसे विस्फ ोट कर उड़ा दिया। गिरोह के लोग जब भागे तो पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक रूपनगर से सटे हिमाचल के चोकीवाल में एक गिरोह ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास किया। लूट में नाकाम होने पर गिरोह के लोगों मे एटीएम को विस्फोट कर उड़ा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस सतर्क हुई और हिमाचल पंजाब की सीमा पर ढेरोवाल बैरियर पर गिरोह के साथ जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इसमें गिरोह के एक सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी में कार चालक को गोली लगी है जो पीजीआइ चंडीगढ़ में दाखिल है। गिरोह के पांच लोग मारुति आल्टो कार में सवार थे। कार के पीछे दो नंबर लिखे हैं, इनमें एक नंबर हाथ से लिखा गया है। नालागढ़ बद्दी मार्ग पर कार बिजली के खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई। इसमें किरपालपूर गांव में लूटा गया देसी घी और नगदी बरामद हुई है।

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

One comment

  1. 902751 845066very good post. Neer knew this, thankyou for letting me know. 293470

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *