Breaking News
rape0981

पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास

rape0981

कोटद्वार । कालागढ़ में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। पांच साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने की कोशिश और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कालागढ़ की एक कॉलोनी में रहने वाली पांच साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ एक विवाह समारोह में गयी थी। आरोपी भी उसी शादी में शामिल होने आया था। बच्ची को अकेला देखा वो उसे बहला-फुसलाकर एक मकान के पीछे ले गया, जहां उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर पास से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। कालागढ़ एसओ विजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा बच्ची को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में मेडिकल के लिये भेज दिया गया है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *