Breaking News
meena

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीजी ने ली जेलरों की बैठक

meena

देहरादून । पुलिस मुख्यालय सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यव्यस्था राम सिंह मीणा द्वारा राज्य में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य के समस्त जेल अधीक्षक एवं डिप्टी जेलरो के साथ बैठक ली गयी। बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य के सभी कारागारों की आन्तरिक एवं बाह्य सुरक्षा व्यवस्था को और  किया जाये। कारागारों से किसी भी प्रकार की कोई आपराधिक गतिविधियाँ के संचालन पर रोकथाम लगाई जाए। कारागार में निरुद्घ बंदियों की गतिविधियों की निगरानी की जाए।  जेलों की सिक्योरिटी को बढ़ाया जाए। कारागार में निरुद्घ बंदियों से मुलाकात करने की एक समान व्यवस्था र्निाारित करने तथा मुलाकात के दौरान किसी प्रकार की संदिग वस्तुओं का अदान-प्रदान रोका जाए। बैठक में पीवीके प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक, जेल, एपीअंशुमन पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना/सुरक्षा, पुष्पक ज्योति, पुलिस उप-महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र प्रदीप राय, पुलिस अधीक्षक, नगर देहरादून, अजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, मणिकान्त मिश्र,पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण हरिद्वारसहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *